मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

 

रायपुर, 22 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया । मुख्यमंत्री ने सदस्यों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष  इरशाद अली, उपाध्यक्ष  संजीव पाण्डेय, सचिव  दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष  प्रतीक वासनिक, सह सचिव  दिलीप जगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य  गोपीनाथ डे भी उपस्थित थे ।