आज एपीएल सीजन-6 के सेमीफाइनल व फाइनल

राजनांदगांव। अग्रसेन प्रीमियर लीग सीजन-6 में रोमांच चरम पर है। आज 11 जनवरी को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। अब तक खेले गए सात मैचों में प्रिया होजयारी और गोयल दाल मिल ने दो-दो मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। मैचों में दर्शकों की भारी भीड़ रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल (चेयरमैन सन ग्रुप) होंगे। सेमीफाइनल के प्रायोजक अग्रवाल सभा राजनांदगांव व महिला विंग अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन है। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों का योगदान रहा। जानकारी मीडिया प्रभारी राहुल अग्रवाल ने दी।
आज भजन जैमिंग का आयोजन
अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन द्वारा 11 जनवरी की शाम 7 बजे एवरग्रीन टर्फ, मोहार रोड में भजन जैमिंग का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्व. नथमल सिंघल, स्व. प्रेमप्रकाश सिंघल व स्व. ऋषभ सिंघल की स्मृति में रखा गया है। गायक रूबल सिंह अरोरा व टीम प्रस्तुति देंगे। समाजजनों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।