नर्मदा में महिला मोर्चा की संगठन विस्तार बैठक

साल्हेवारा। नर्मदा मंदिर परिसर में महिला मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें मां नर्मदा मंडल, बाजार आतरिया मंडल व छुईखदान मंडल की महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सदस्यता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। महिला मोर्चा की बहनों ने अपने सुझाव रखे और एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।