Rajim Kumbh Kalp का 15 दिवसीय मेला महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी, रविवार को भव्य समापन के साथ संपन्न होगा। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मेले का औपचारिक समापन करेंगे।
समारोह में उपमुख्यमंत्री Arun Sao एवं Vijay Sharma सहित मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ साधु-संतों का सानिध्य भी प्राप्त होगा।
धार्मिक आस्था और श्रद्धा के केंद्र रहे इस मेले में प्रदेशभर से श्रद्धालुओं की सहभागिता रही। समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

