राजिम कुंभ कल्प में ‘खगोलीय दर्शन’ कार्यक्रम

राजिम कुंभ कल्प मेला में 13-14 फरवरी को स्कूल शिक्षा विभाग और अटल टिंकरिंग लैब, कौंदकेरा की पहल से “कॉस्मिक दर्शन” कार्यक्रम आयोजित किया गया। गरियाबंद कलेक्टर BS Uike, पुलिस अधीक्षक Vedvrat Sirmaur, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर समेत अधिकारीगण मौजूद रहे।
हजारों मेलार्थियों और विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक टेलीस्कोप के माध्यम से बृहस्पति ग्रह, उसके चंद्रमा और आकाशगंगाओं का मनोहारी दृश्य देखा। कार्यक्रम की विशेषता रही “नक्षत्र कथा”, जिसमें वैज्ञानिक तथ्यों के साथ भारतीय संस्कृति और नक्षत्रों की रोचक कहानियाँ साझा की गईं। उपस्थित जनमानस ने अंतरिक्ष और खगोलीय पिंडों के सूक्ष्म अध्ययन का आनंद लिया।