रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वेच्छा अनुदान मद से 250 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के लिए आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
इसमें गंभीर बीमारियों के इलाज, शिक्षा, संस्थाएं, खेल संघों और अन्य आवश्यकताओं के लिए मदद दी गई। अग्रवाल ने कहा कि यह सहयोग केवल आर्थिक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सम्मान की भावना है।
उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, बड़ी संख्या में लाभार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
