युवा सिर्फ सपना नहीं देखते, उसे साकार भी करते हैं: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। ‘यंग इंडियंस पार्लियामेंट 2025’ के दूसरे दिन सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की ऊर्जा हैं, जो सिर्फ सपना नहीं देखते, उसे साकार भी करते हैं।

CII और यंग इंडियंस के तत्वावधान में भारत राइजिंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने संसद की कार्यप्रणाली को प्रस्तुत किया।

बृजमोहन ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण में भागीदार हैं और लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सिर्फ विरोध नहीं, रचनात्मक सुझाव भी है।

कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। कोपलवाणी स्पेशल स्कूल के मूकबधिर छात्रों की भागीदारी आयोजन की खास बात रही।

अंत में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन में गौरव अग्रवाल और पंकज सोनी की अहम भूमिका रही।