योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, संजय अग्रवाल ने संभाला योग आयोग का पदभार

रायपुर, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। वे रायपुर सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में योग आयोग प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार को नई गति देगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।