शोक संवेदना प्रकट करने अभिषेक सिंह सोमनी ककरेल और कन्हारपुरी पहुंचे

राजनंदगांव पूर्व सांसद अभिषेक सिंह आज एक दिवसीय प्रवास पर राजनंदगांव ग्रामीण के सोमनी एवं ककरेल ग्राम पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को संवेदना व्यक्त करने के लिए नर्मदा पांडेय,स्वर्गीय श्री मथुरा यादव एवं श्री सतीश जंघेल के घर पहुंचे । ग्राम ककरेल में युवा सरपंच स्वर्गीय श्री अभिषेक पाटीला जी के परिवार में पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को डांडस बंधाया, । विदित हो की पिछले दिनों राजनांदगांव सृष्टि कॉलोनी स्थित अटल आवास की छत पर टहलते हुए अभिषेक पाटील आकस्मिक घटना का शिकार हो गए थे ।

    मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह सोमनी एवं ककरेल के बाद राजनांदगांव कन्हारपुरी पहुंचे जहां पर दुर्घटना में आकाश साहू की मृत्यु होने पर उनके घर पहुंचे

और आकाश की दुखद मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया । इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,प्रशांत गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, खिलेश्वर साहू,रोहित चंद्राकर,देवकुमारी साहू,जनपद अध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर,रमेश चंद्राकर,तारांचंद साहू,सोहन साहू,रमन राजपूत, संदीप साहू, कनक दुबे, हरिशंकर देशमुख, बच्चन देशमुख,नरेश साहू,रेवती साहू, अशोकाआदित्य श्रीवास्तव, हकीम खान, बलवंत साव, दीपक निर्मलकर, सुरेश साहू, प्रकाश मारकंडे, तरुण लहरवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।