सड़क हादसों पर लगाम: डोंगरगांव पुलिस की सख्ती, दो पशु मालिकों पर एफआईआर

डोंगरगांव। सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए डोंगरगांव पुलिस ने मवेशी मालिकों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर 22 अगस्त को विशेष अभियान चलाया गया। पशु चिकित्सा विभाग, गौ रक्षा समिति और गौ सेवकों की मदद से सड़क पर बैठे मवेशियों के मालिकों की पहचान कर टेक नंबर के आधार पर दो लोगों – डिगेश्वर यादव व उमेश कुमार यदु – पर धारा 291 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मवेशी पालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें, जिससे नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे। कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा व टीम की अहम भूमिका रही।