रायपुर। पुलिस ने कबीरनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। मुख्य सप्लायर मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 273.19 ग्राम हेरोइन, 5 मोबाइल व एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब ₹57 लाख है।
मनमोहन सिंह पंजाब से माल मंगाकर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा जैसे डिस्ट्रीब्यूटर्स के जरिए सप्लाई करता था। आरोपी वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिये ड्रग्स की डिलीवरी करते थे। अलग-अलग ठिकानों पर एकसाथ दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया।
कोतवाली पुलिस ने इसी गिरोह से जुड़े आरोपी भूषण शर्मा को भी अलग प्रकरण में गिरफ्तार किया है। NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और कबीरनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।
