मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में राज्य एवं जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहब, सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।