डोंगरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस संगठन बैठक संपन्न – संगठन को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

डोंगरगढ़ – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मनसा अनुरूप प्रदेश कांग्रेस , जिला कांग्रेस,के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आज डोंगरगढ़ ब्लॉक में कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए विष्णु लोधी ने कहा कि वर्तमान समय संगठन को पुनर्गठित करने और उसे गांव-गांव तक सक्रिय करने का है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हमें ईमानदार, कर्मठ और समाज में सम्मानित कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना होगा। विष्णु लोधी ने कहा की संगठन को यदि मजबूती देनी है, तो पद नहीं, पात्रता का सम्मान करना होगा। हमें ऐसे पदाधिकारी चाहिए जो सिर्फ पद के पीछे नहीं, संगठन के लिए समर्पित होकर कार्य करें।”
विष्णु लोधी ने सुझाव दिया कि मंडल और सेक्टर स्तर पर योग्य, युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि कांग्रेस की जड़ें और भी मज़बूत हों। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे “संगठन पहले, व्यक्ति बाद में” की भावना को आत्मसात करें।
बैठक को विधायक हर्षिता बघेल एवं मंडल प्रभारी रमेश खंडेलवाल ने भी संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,
सुरेश सिंह, विष्णु लोधी,फिरंगी पटेल, गोकुल वर्मा नेतराम साहू ,चुंमन साहू ,पंचराम चंदेल, फत्तू वर्मा ,दिनेश प्रकाश जांगड़े, भगवती वर्मा, रुपेश वर्मा ,लिखन कुंजन, श्यामशाय दांडेकर, मोरध्वज वर्मा ,विश्राम वर्मा ,भारत पटेल ,कीर्तन मांडवी ,घनश्याम साहू ,मनोज कोरे ,लाल वर्मा ,कमल अग्रवाल, छबिलाल ,मदनलाल ,पीलाराम,न प्रीतम साहू ,पुरुषोत्तम ,चेलक, परसराम, टीकाराम, माखन ,रंजीत भारती ,बानू राम वर्मा, मोतीराम वर्मा ,योधन साहू आदि
जोन प्रभारी प्रभारियों, सेक्टर प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आने वाले समय में संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से सजाना और आगामी रणनीतियों पर विचार करना रहा।