रायपुर। खरोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामसिंग मंडावी (45 वर्ष), निवासी निलजा को मुखबिर की सूचना पर TVS बाइक (CG 04 LB 3182) के साथ पकड़ा गया।
उसके पास से सफेद बोरी में 40 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (कुल 7.2 लीटर, कीमत 4000 रुपये) बरामद हुई है। साथ ही शराब की तस्करी में प्रयुक्त बाइक (मूल्य 20,000 रुपये) भी जब्त की गई।
थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 497/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
