लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर, 2 जुलाई। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश में निर्माणाधीन पुलों, फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर हर माह प्रगति की समीक्षा की जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा किया जाए।
उन्होंने बस्तर क्षेत्र में आरसीपीएलडब्लूए के तहत चल रहे पुल निर्माण कार्य दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नए कार्यों के प्राक्कलन 31 जुलाई तक भेजने, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और धीमी प्रगति वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने स्काईवॉक के संचालन-संधारण की कार्ययोजना बनाने और गतिशक्ति पोर्टल पर सभी जानकारी 10 जुलाई तक अपलोड करने के निर्देश भी दिए।