गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ

रायपुर, 2 जुलाई। कबीरधाम जिले के ग्राम गंडईखुर्द से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में पहले विकास कार्य के रूप में शेड निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति दी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा और मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना में जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन और आपदा प्रबंधन सहित 318 प्रकार के कार्य शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।