वेंटिलेटर एंबुलेंस का लोकार्पण, जरूरतमंदों को मिलेगी राहत- अरुण साव

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अग्रसेन चौक में अग्रवाल महासभा द्वारा संचालित अत्याधुनिक वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह एंबुलेंस सर्व समाज के लोगों को कम लागत पर उपलब्ध होगी, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पतालों के बीच सुरक्षित स्थानांतरण में सुविधा मिलेगी। श्री साव ने इसे मानव सेवा की अनुकरणीय पहल बताते हुए अग्रवाल समाज की सराहना की और कहा कि समाज हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य व जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलते हुए सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।