रायपुर। विगत दिनों बस्तर जिले के भेजरीपदर में घटित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने एक 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। समित के सदस्य ननकीराम कंवर, विधायक, दिनेश कश्यप,किरण देव, बैदुराम कश्यप, राजाराम तोड़ेम, शिवनारायण पाण्डेय के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने घटनास्थल पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की।
