रायपुर। पूर्व मंत्री भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत ने मंगलवार शाम पत्रकारवार्ता ली। मूणत ने कहा कि सत्यनारायण शर्मा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद भी कांग्रेस सरकार अगर स्काईवॉक के निर्माण को रोक कर रखती है, तो 2023 में भाजपा की सरकार आने पर इसका निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। मूणत ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस मार्ग से रोज आते हैं वहां पर साढ़े 4 वर्ष बीतने के बाद भी फ्लाईओवर का निर्माण नहीं करवा सके।
पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि फर्जी सीडी कांड के अभियुक्त मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें हमेशा टारगेट करते रहे हैं। मूणत ने कहा कि इस बात का पूर्ण यकीन है कि अदालत में मेरे पक्ष में ही फैसला आएगा,उन्होंने कहा मुझे ईश्वर पर पूर्ण विश्वास है। सबसे पहले मेरी सुरक्षा हटाई गई थी लेकिन वह जनता के बीच रहने वाले नेता हैं उन्हें किसी बात का भय नहीं है।
