महाधिवेशन से छत्तीसगढ़ की जनता निराश,प्रदेश को लेकर नहीं बनी कोई रणनीति : जेसीसीजे

 

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में 85 वाँ राष्ट्रीय महाधिवेशन को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस के महाधिवेशन से छत्तीसगढ़ की जनता निराश है क्यूँकि महाधिवेशन के नाम पर कांग्रेस ने करोड़ों रुपया खर्च कर दिया लेकिन छत्तीसगढ़ की प्रमुख समस्याएँ ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई, शराबबंदी, आरक्षण विधेयक, बढ़ते अपराध नक्सलवाद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई । छत्तीसगढ़ की जनता को महाधिवेशन से काफ़ी उम्मीदें थी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक रूप से पिछड़े छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस कोई रणनीति बनाएगी। इतना ही नहीं सुकमा में नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हुए । प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी का पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ में रहा है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गाँधी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा मेरा राहुल गांधी से आग्रह है कि आपने जैसे अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में घटित घटना में ट्वीट किया वैसे ही छत्तीसगढ़ की घटनाओं पर भी थोड़ा ध्यान देते तो शहीद जवानों के परिवारों का दुःख थोड़ा कम होता।