रायपुर। दिल्ली में शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मरही माता मंदिर के सामने एकत्रित होकर लगातार मोदी सरकार के विरुद्ध नारे बाजी करते हुए रैली की शक्ल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। इस बीच पुलिस ने भाजपा कार्यालय के मोड़ पर बैरिकेड लगा सभी को रोकने की कोशिश की। प्रदेश प्रभारी संजीव झा के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय के मेन गेट तक पहुंच गए। आज गुस्से में सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा कार्यालय रायपुर के एकात्म परिसर पहुंचे। पुलिस की तमाम बैरिकेट्स व्यवस्था को तोड़कर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य द्वार के सामने धरना प्रदर्शन किया और कार्यकर्ताओं ने लगातार नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी संजीव झा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उनका कहना है कि मनीष सिसोदिया और गोपाल राय को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। जो शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है,मोदी सरकार उसे जेल में डाल रही है। मोदीजी के मित्र अदानी हजारों करोड़ के फ्रॉड कर जनता का पैसा डूबा कर खुला घूम रहे और मोदीजी नाम तक नहीं ले रहे और ED और CBI तो जैसे गुलाम है उन्हे भी नही दिख रहा है। ऐसा लगता है मानो ED और सीबीआई सिर्फ मोदी जी का हुक्म बजाती है और उन्हें कुछ नही सूझता ।

झा ने कहा कि पिछले 10 महीनों से ED और सीबीआई को कुछ नहीं मिला और न ही सबूत ही कर पाए शराब घोटाला जिसे उस समय के LG बैजल ने अप्रूव कर पारित और लागू किया था। फिर भी सिर्फ केजरीवाल सरकार को निशाने पर लेकर अदानी मामले से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए मनीष सिसोदिया को षड्यंत्र पूर्वक गिरफ्तार कर और दिल्ली प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत नेताओं,मंत्री,पार्षद और अन्य कार्यकर्ताओं को भी कल से थाने में बैठा रखा है, वो सरासर तानाशाही है।

संजीव झा ने आगे कहा कि देश और प्रदेश की जनता समझ चुकी हमारे देश में लोकतंत्र की जड़े बहुत मजबूत है और जनता ये तानाशाही नहीं चलने देगी और आने वाले समय में यदि जरूरत पड़ी तो हम और उग्र आंदोलन करेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में भी इसके बारे में लोगों को बताएंगे।
संजीव झा ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की साजिश मात्र है,जो देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। हम समझ गए है की कांग्रेस और भाजपा सिर्फ छल रही है और आम आदमी पार्टी अब ये जनता के साथ छल ज्यादा नहीं होने देंगे। हम प्रदेशवासियों के साथ और सहयोग के लिए भी जनता के पास जा रहे हैं और ईमानदार राजनीति की अलख जलाकर लगातार सहयोग मांगेगे। जनता के वोट का सही मान रख बदलबो छत्तीसगढ़ 2023 अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
प्रदेश के हर गांव से ग्रामवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बनाने का निश्चय है। अब प्रदेशवासी आम आदमी पार्टी को अवसर दे कर पूरा करने का मन बना चुके हैं।
