राजनांदगांव : अवैध रेत-शराब परिवहन पर सख्ती, 20 जून को होगा सघन पौधरोपण- कलेक्टर

राजनांदगांव ।कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने साप्ताहिक बैठक में रेत व शराब के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों में 20 जून को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण और 21 जून को दिग्विजय स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उद्यानों के सौंदर्यीकरण का कार्य उद्योगों को सौंपने, डिवाइडर-रेलिंग पेंट करने और निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास, सूर्यमित्र योजना, आयुष्मान कार्ड, स्मार्ट मीटर समेत कई योजनाओं की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह ने स्वास्थ्य व स्वच्छता अभियान को जनजागरूकता से जोड़ने पर जोर दिया।

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, प्रशिक्षु डीएफओ अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ अभिषेक तिवारी, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोर्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।