रायपुर, 16 जून 2025 — रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना संबंधी गजट अधिसूचना जारी करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार जताया।
उन्होंने इसे ऐतिहासिक व दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इससे वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने में मदद मिलेगी। यह निर्णय सामाजिक न्याय और समावेशी नीति निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है।

