रायपुर, नए शिक्षा सत्र की शुरुआत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे नई ऊर्जा और उत्साह से पढ़ाई करें और छत्तीसगढ़ का गौरव बनें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई शिक्षा नीति के अनुरूप बदलाव किए जा रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी विद्यालय शिक्षकविहीन न रहे। शिक्षा और बच्चों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
