उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जेवरी में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

रायपुर: बेमेतरा जिले के ग्राम जेवरी में समाधान शिविर के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 12 गांवों की समस्याएं सुनते हुए 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें सीसी रोड, गौरव पथ, सामुदायिक भवन और मुक्तिधाम निर्माण शामिल हैं।

साव ने कहा कि “मोदी जी की गारंटी है कि कोई गरीब अब कच्चे मकान में नहीं रहेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सीधे जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान कर रही है – यही रामराज्य है।

शिविर में लाभार्थियों को सामग्री वितरित की गई, बच्चों का अन्नप्राशन और माताओं को सुपोषण किट दी गई। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।