सट्टा लिखते युवक को पकड़ा, 3040 रुपये समेत सामान जब्त

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शास्त्री चौक तुलसीपुर से अविनाश रामटेके उर्फ गोलू (29) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3040 रुपये नकद, सट्टा पट्टी, नोटबुक, मोबाइल व डाटापेन जब्त किए गए।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 3 फरवरी को दबिश दी गई थी। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर 4 फरवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि जुआ-सट्टा के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।