राजनांदगांव। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष के अंत में बकाया प्रीमियम और किराया न भरने पर भैसा कोठा व्यवसायिक परिसर की 10 दुकानों को सील कर दिया। निगम ने नोटिस के बावजूद दुकानदारों द्वारा दुकानों को रिक्त न करने पर यह कार्रवाई की।
निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर राजस्व अधिकारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में अमले ने कार्यवाही की। निगम ने कहा कि संपत्तिकर, जलकर और समेकित कर के बड़े बकायेदारों को भी नोटिस जारी कर न भरने पर नल कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने करदाताओं से अपील की कि वे समय पर बकाया कर जमा कर निगम की कार्रवाई से बचें।

