मध्यस्थता से विवाद सुलझाने पर जागरूकता शिविर

राजनांदगांव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में ग्राम बुढानभाठ में मध्यस्थता व निशुल्क विधिक सहायता पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी सुनील कुमार ने ग्रामीणों को मध्यस्थता को सरल व प्रभावी वैकल्पिक समाधान बताते हुए बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति व साइबर अपराध की जानकारी दी। साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु हेल्पलाइन 1930 तथा निशुल्क कानूनी सलाह के लिए 15100 की जानकारी दी गई। साथ ही 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों के त्वरित निराकरण की अपील की गई।