राजिम। राजिम कुंभ कल्प 2026 मेला में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विराट संत समागम में पहुंचकर साधु-संतों एवं महामंडलेश्वरों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजिम कुंभ कल्प आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम है। त्रिवेणी संगम की यह पावन भूमि सदियों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा देती आ रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मेले का भव्य आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। राजिम अब वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।
