रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश में सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर 11 हितग्राहियों को नए आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित कॉम्पेंडियम का भी विमोचन किया।
सरकार के अनुसार, पिछले ढाई वर्षों में 11 लाख से अधिक पीएम आवास पूरे किए गए हैं। वहीं ‘मोर गांव–मोर पानी’ अभियान के तहत 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक लाख से ज्यादा जल संरक्षण कार्य स्वीकृत और क्रियान्वित किए जा रहे हैं।

