फरसे की नोक पर लूट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल व नकदी बरामद

रायपुर। खमतराई पुलिस ने फरसे की नोक पर लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद किया गया है। चोरी का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी पर भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 20 जून और 6 जुलाई की रात डीआरएम ऑफिस व वॉल्टेयर लाइन के पास बाइक व स्कूटी सवारों से मोबाइल और नकदी लूटी गई थी। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में करीब 54,998 रुपए का मशरूका बरामद किया गया है।