साल्हेवारा। वन परिक्षेत्र गंडई की टीम ने कार्रवाई करते हुए पल्सर बाइक से संरक्षित वन्यजीवों की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक जीवित गोह, वाटर हेन, तीतर, शिकार में प्रयुक्त जाल, फंदा, चाकू और मोटरसाइकिल जब्त की गई। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीत मरकाम के नेतृत्व में की गई। वन विभाग ने वन्यजीवों के शिकार व तस्करी की सूचना तत्काल देने की अपील की।

