रायपुर। रायपुर पुलिस के नॉर्थ जोन में एनडीपीएस एक्ट के 43 प्रकरणों में जब्त प्रतिबंधित मादक पदार्थों का गुरुवार को सिलतरा स्थित जायसवाल नीको प्लांट में विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में 160.722 किलोग्राम गांजा, 100 ग्राम डोडा चूरा, 236 ग्राम अफीम, 2,734 प्रतिबंधित टैबलेट और 503 प्रतिबंधित कफ सिरप को प्लांट के फर्नेस में नष्ट किया गया। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

