रायपुर। विधानसभा के 16वें सत्र में आज बजट में राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा है कि “अपने अंतिम बजट सत्र में भी भूपेश बघेल का झूठ उनका साथ नहीं छोड़ रहा है। नव मनोनित राज्यपाल माननीय बिस्वा भूषण हरिचंदन से इस सरकार ने वास्तविक स्थिति को छुपाकर अभिभाषण में असत्य वचन बुलवाए हैं। सदन में छग की पीड़ा को छुपाकर सिर्फ झूठे आंकड़े प्रस्तुत हुए हैं।”


