सट्टा रैकेट पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इम्तियाज वारसी (46), निवासी नवागांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 3 फरवरी को शास्त्री चौक तुलसीपुर से अविनाश रामटेके को सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने सट्टे की रकम इम्तियाज वारसी को देने की जानकारी दी। इसके आधार पर 6 फरवरी को इम्तियाज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने कहा कि जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।