सायबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार, दो आरोपी जेल भेजे गए

राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सायबर ठगी में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के दो धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। आरोपी आवेश खान (24) और मुकेश कुमार वैष्णव (28) पर विभिन्न बैंक खातों के जरिए धोखाधड़ी की रकम प्राप्त कर उपयोग करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार भारत सरकार के साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर जांच में युको बैंक के दो खातों में सायबर ठगी से करीब 1.44 लाख रुपये जमा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने कहा कि सायबर अपराध व म्यूल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।