देशभर में करोड़ों की चोरी करने वाला ‘सुपर चोर’ गिरफ्तार,जेल से छूटते ही रायपुर में 4 दुकानों की छत तोड़ उड़ाए 7 लाख

रायपुर।देश के कई राज्यों में करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाला शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू रायपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी ने जेल से रिहा होने के अगले ही दिन सिविल लाइन और मौदहापारा थाना क्षेत्र में 4 दुकानों की छत तोड़कर करीब 7 लाख रुपये नकद चोरी की थी।
हजारों CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दर्जनभर से अधिक चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।
लोकेश के खिलाफ आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में ज्वेलरी शॉप व शोरूम से कई किलो सोना और करोड़ों की चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके कब्जे से 79,500 रुपये नकद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।