215 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक समेत 46.75 लाख की जब्ती

राजनांदगांव | सोमनी थाना और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 215 किलो अवैध गांजा ले जा रहे दो तस्कर पकड़े गए। आरोपी टाटा ट्रक (WB-23-E-4218) में उड़ीसा से महाराष्ट्र गांजा ले जा रहे थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकेबंदी कर ट्रक से 8 बोरियों में भरा करीब 21.5 लाख रुपये का गांजा, 25 लाख का ट्रक और दो मोबाइल जब्त किए। पकड़े गए आरोपियों में एक बिहार और दूसरा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। दोनों ने पूछताछ में पार्सल के बदले पैसे लेकर गांजा लादने की बात कबूली है।

साल 2025 में अब तक जिले में 510 किलो से ज्यादा गांजा, कई वाहन और 18 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।