रायपुर | राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रायपुर देशभर में चौथे स्थान पर और छत्तीसगढ़ में पहला 7-स्टार गार्बेज फ्री शहर बना है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर नगर निगम रायपुर 23 जुलाई को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक भवन, जीई रोड में स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों का सम्मान करेगा।
समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव और महापौर श्रीमती मीनल चौबे मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में प्रत्येक जोन से 5-5 सफाई मित्र और स्वच्छता दीदियां सम्मानित की जाएंगी।
नगर निगम सभापति, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त श्री विश्वदीप सहित पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

