मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा
बीते दो माह में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के 1747 प्रकरण दर्ज
6.49 करोड़ रुपये से अधिक की दाण्डिक राशि वसूल
बलौदाबाजार में अवैध उत्खनन, जांजगीर-चांपा में अवैध परिवहन और रायपुर में अवैध भंडारण के सबसे ज्यादा मामले
अवैध खनन पर डबल वार, ताबड़तोड़ कार्रवाई के साथ जुर्माना भी कई गुना बढ़ा
रायपुर, 25 जून। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अप्रैल-मई 2026 के दौरान 1747 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 6.49 करोड़ रुपये से अधिक की दांडिक राशि वसूली गई। सर्वाधिक 1487 मामले अवैध परिवहन, 231 अवैध उत्खनन और 29 अवैध भंडारण के पाए गए। अवैध उत्खनन के सबसे ज्यादा मामले बलौदाबाजार-भाटापारा, परिवहन के जांजगीर-चांपा और रायपुर, जबकि भंडारण के सर्वाधिक मामले रायपुर में दर्ज हुए। राज्य सरकार ने नियमों को और सख्त करते हुए अवैध खनन मामलों में न्यूनतम 25 हजार रुपये जुर्माना तथा वाहन छोड़ने से पहले 50 हजार से 3 लाख रुपये तक सुरक्षा राशि जमा कराने का प्रावधान किया है।

