यूपीएससी में सफल छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री साय की बधाई

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के होनहार युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया की सफलता को प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि ये सभी अभ्यर्थी जनसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।