रायपुर। लोकभवन में 26 अक्टूबर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हुई। यह सप्ताह 1 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।
राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू ने सभी को ‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’ की शपथ दिलाई। सप्ताह का उद्देश्य शासकीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाना, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को प्रोत्साहित करना और सतर्कता के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

