छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर पूर्व आदेश में संशोधन किया है।
पहले गोवर्धन पूजा को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। अब इसे सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में बदल दिया गया है। शासन के इस फैसले के बाद 9 नवंबर को संबंधित शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।