रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जीएसटी में हालिया सुधारों से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। इससे कारोबारियों के साथ आमजन को भी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नवा रायपुर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। व्यापारियों ने जीएसटी सुधारों के लिए आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी ने व्यापार को सरल और पारदर्शी बनाया है। इससे कर संग्रह बढ़ा है और विकास कार्यों के लिए संसाधन भी उपलब्ध हुए हैं।
इस मौके पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे।
