रायपुर, 11 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार की एग्री स्टेक पोर्टल प्रणाली किसानों को परेशान कर रही है। पोर्टल नहीं खुलने से पंजीयन अटक गया है। वर्मा ने मांग की है कि धान खरीदी के लिए पुरानी पद्धति से पंजीयन हो।
उन्होंने कहा कि पहले डीएपी की किल्लत थी, अब पूरे प्रदेश में यूरिया संकट गहरा गया है। सोसायटियों में यूरिया नहीं पहुंची, खुले बाजार में यह 1000 रुपये तक बिक रही है।
वर्मा ने कहा कि केंद्र से सितंबर में 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया आने का दावा झूठा निकला। 11 सितंबर तक न तो यूरिया सोसायटियों में पहुंचा, न ही किसानों तक।
