रायपुर। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने चाकूबाजी की आशंका पर दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से धारदार लोहे के चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बंधवा तालाब और शीतला चौक क्षेत्र में संदिग्ध युवक अवैध चाकू लेकर घूम रहे हैं। कार्रवाई में विष्णु यादव (20), निवासी भाठागांव और अर्जुन सोनी (21), निवासी अमलेश्वर को पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास से चाकू बरामद हुए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 317/25 और 318/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में की गई।
