विकास कार्यों में तेजी लाने आयुक्त के निर्देश

रायपुर। रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सांसद निधि, विधायक निधि, अधोसंरचना मद और डीएमएफ के तहत चल रहे विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा कर उन्हें तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को तय समयसीमा में सतत मॉनिटरिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
आयुक्त ने विधानसभा क्षेत्र, जोन और वार्डवार प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियंताओं और जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया कि सभी कार्य स्थल पर तत्काल गति दी जाए और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए।
बैठक में अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, इमरान खान, उपायुक्त जागृति साहू सहित जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।