रायपुर। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में कई लोगों की असामयिक मौत पर उन्होंने शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
