सीएम भूपेश बघेल ने अन्नदाताओं के हित में किया बड़ा ऐलान-अब सरकार प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदेगी

 

रायपुर। विधानसभा से गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में बड़ा ऐलान किया है। साथ ही सीएम बघेल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की है। सीएम बघेल ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि
*” छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के सशक्तिकरण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि अब सरकार किसानों से 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेगी।”*
सीएम बघेल ने कहा कि शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक योजना का लाभ दिया जा रहा है।
पहले जहां बीमा योजना के लिए 2 से 3 साल लग जाते थे,लेकिन अब संग्राहकों को बीमा योजना का लाभ 2 से 3 माह में मिल जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि एक अप्रैल से आवासहीनों का सर्वे होगा जिन्हें क्रमबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जायेगा। उज्ज्वला योजना और शौचालय का भी सर्वे होगा विपक्ष के लोग सहमत है कि नही बताएं। मड़वा में स्थापित पावर प्लांट देश का सबसे महंगा प्लांट है, जितनी जमीन जरूरत थी उससे तीन गुना ज्यादा जमीन ली गई।

*मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की ये प्रमुख घोषणाएं*

*सक्ती में खुलेगा स्वामी आत्मानंद स्कूल और नवीन शासकीय महाविद्यालय*

*सारांगाव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन*

*अंडा (साजा) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में उन्नयन*

*तराजु (लखनपुर ) में मिडिल स्कूल*

*टेमरी-बनरसी को नगर पालिका का दर्जा*

*हरदी बाजार (कोरबा) के स्कूल कोे अनुदान*

*कुरूद के महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में माईक्रोबायलॉजी एवं अन्य विषय खोलने की घोषणा*