रायपुर में 9 फरवरी को किसानों का महासम्मेलन,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल


रायपुर । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी आठ मार्च को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी। इसमें मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इसके ठीक अगले दिन नौ मार्च को रायपुर के साइंस कालेज मैदान में किसान महासम्मेलन होगा। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन होगा। लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले किसानों के सम्मेलन से ही लोकसभा चुनाव का आगाज होगा। इस बैठक और महासम्मेलन के परिप्रेक्ष्य में दो दिनों में मोर्चा की सभी जिला इकाइयों की बैठक रखी जा रही है। यह जानकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तोखन साहू ने गुरुवार को एकात्म परिसर में आहूत पत्रकार वार्ता में दी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साहू ने बताया कि किसान महासम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों का संबोधन होगा। साहू ने प्रदेश के समस्त किसान भाइयों को इस सभा के लिए आमंत्रित किया है।